16 Apr 2024, 17:33:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार, वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने जारी किया था अरेस्ट वारंट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2019 3:19PM | Updated Date: Mar 20 2019 3:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। पंजाब नेशनल बैंक को कई हजार करोड़ों को चूना लगाकर विदेश भाग चुके नीरव मोदी को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें वेस्टमिंस्टर कोर्ट में पेश किया जाएगा। नीरव मोदी के खिलाफ दो दिन पहले ही यहां की स्थानीय अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। हालांकि गिरफ्तारी के बाद नीरव मोदी के पास जमानत के लिए कोर्ट जाने का विकल्प है। कोर्ट से नीरव को सशर्त जमानत मिल सकती है।
 
भगोड़े डायमंड कारोबारी नीरव मोदी को लंदन की सड़कों पर देखे जाने का दावा ब्रिटिश न्यूजपेपर द टेलीग्राफ ने किया था। अखबार ने अपनी रिपोर्ट में इस बात का भी दावा किया था कि नीरव मोदी अब लंदन के ही एक इलाके में हीरे का कारोबार चला रहा है। दो मिनट के वीडियो क्लिप में भारत का वांटेड नीरव मोदी 13,000 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में एक पत्रकार के किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार करता दिखाई दिया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »