20 Apr 2024, 14:26:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मनोहर पर्रिकर को अंतिम विदाई देने पहुंचे हजारों लोग - समर्थकों की आंखें हो गई नम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2019 1:54PM | Updated Date: Mar 18 2019 1:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के अंतिम दर्शन करने के लिए राजधानी पणजी की सड़कों पर सोमवार को हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। पर्रिकर का पार्थिव शरीर यहां भाजपा कार्यालय में लाया गया ताकि पार्टी कार्यकर्ता उन्हें अंतिम विदाई दे सकें। पर्रिकर का अग्नाशय की बीमारी के कारण रविवार शाम को निधन हो गया था। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर भाजपा कार्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर कला अकादमी ले जाया जाएगा जहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। 
 
तिरंगे में लिपटा पर्रिकर का पार्थिव शरीर जब भाजपा कार्यालय में लाया गया तो वहां मातम छा गया और उनके सैकड़ों समर्थकों की आंखें नम हो गईं। मुख्यमंत्री का पार्थिव शरीर लेकर आ रहे ट्रक ने पणजी के डोना पौला में उनके निजी आवास से पांच किलोमीटर की दूरी तय की। इस छोटे से तटीय राज्य से देश के रक्षा मंत्री बने पर्रिकर के पार्थिव शरीर के दर्शन करने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। 
 
राजधानी के केंद्र में भाजपा कार्यालय के आसपास का इलाका लोगों से भर गया जहां वे पर्रिकर को अंतिम विदाई देने पहुंचे। राज्य के चार बार मुख्यमंत्री रहे पर्रिकर का रविवार शाम को निधन हो गया था। वह गत वर्ष फरवरी से अग्नाशय संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। आईआईटी से ग्रैजुएट पर्रिकर ने दो दशक से अधिक समय तक राज्य में पणजी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया।  पर्रिकर की अंतिम यात्रा शाम चार बजे के बाद शुरू होगी।         
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »