29 Mar 2024, 15:45:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पायलट लौटा कर पाकिस्तान ने कोई एहसान नहीं किया : सीतारमण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2019 11:43AM | Updated Date: Mar 18 2019 11:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को लौटाने के लिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को ‘राजनेता’ करार देने वाले लोगों की रविवार को आलोचना की और कहा कि पायलट की रिहाई कानून के मुताबिक हुई और यह कोई एहसान नहीं था। 
 
उन्होंने कहा कि 1971 के युद्ध के बाद भारत ने बिना शर्त 90,000 पाकिस्तानी सैनिकों को वापस भेजा था। इस युद्ध में पाकिस्तान परास्त हो गया था। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, भारत में कुछ लोगों, कुछ पत्रकारों और कुछ विचारकों ने हमारे पायलट को वापस भेजने पर उन्हें (खान) एक राजनेता करार दिया लेकिन यह केवल कानून के कारण हुआ और यह भारत पर कोई एहसान नहीं था। वे यह भी सवाल कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्या किया।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »