29 Mar 2024, 06:17:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

प्रदर्शन में शामिल 14 लोगों को अल्बानिया पुलिस ने गिरफ्तार किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2019 10:02AM | Updated Date: Mar 18 2019 10:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तिराना। अल्बानिया पुलिस ने तिराना में शनिवार को विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन में शामिल 14 लोगों को पुलिस कर्मियों के ऊपर हमला करने और हिंसा फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविवार को बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों ने डेमोक्रेटिक पार्टी के सचिव गजमन्द बर्दी जो इस प्रदर्शन के प्रभारी थे उन पर आपराधिक मामला दर्ज किया है। बयान के मुताबिक गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों पर गैर कानूनी तरीके से भीड़ इक्कठी करना, पुलिस के खिलाफ हिंसा करना और विस्फोटक सामान के इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया हैं। 
 
विपक्षी दल डेमोक्रेटिक पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तिराना पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। विपक्षी दल के समर्थकों ने भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराध को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री ईडी रामा और उनके मंत्रीमंडल से पद छोड़ने की मांग की।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »