20 Apr 2024, 17:53:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अज्ञात हमलावरों ने नाइजीरिया में 9 लोगों की हत्या की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2019 12:07PM | Updated Date: Mar 17 2019 12:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लागोस नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में कडुना राज्य के एक गांव में अज्ञात हथियारबंद लोगों ने हमला कर नौ लोगों की हत्या कर दी। स्टेट गर्वनर के प्रवक्ता सैमुअल अरुवान ने इस हमले की पुष्टि की और कहा कि सांगा क्षेत्र के नंदू-गबोक गांव में यह हमला हुआ जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई। इससे पहले मंगलवार को जन रुवा गांव में भी अज्ञात हमलावरों ने निगरानी समिति सदस्य के 17 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

स्थानीय सुरक्षाकर्मियों के मुताबिक शनिवार को स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे बंदूकधारियों ने नंदू-गबोक गांव पर हमला किया। संघीय कानूनविद शेहू गर्बा ने इस हमले की कड़ी निंदा की और लोगों की सुरक्षा पर संबंधित अधिकारियों से तुरंत ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस हमले में करीब 30 घर जलकर खाक हो गए हैं। कडुना उत्तरी नाइजीरिया के उन राज्यों में जहां कई बार हमले हो चुके हैं तथा इन हमलों में महिलाएं और बच्चे सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »