20 Apr 2024, 04:53:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्राजील सरकार ने न्यूजीलैंड हमले की कड़ी निंदा की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 16 2019 4:08PM | Updated Date: Mar 16 2019 6:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियो द जेनरो। ब्राजील सरकार ने कल न्यूजीलैंड में दो मस्जिदों में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है। इन हमलों में कम से कम 49 लोगों की मौत हुई है। शनिवार को यहां जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ब्राजील सरकार इस आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करती है। हमले में 49 लोगों की मौत हुई है और 10 से अधिक घायल हुए हैं। ये हमले क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाकर किये गये थे।

बयान में कहा गया है,‘‘उन हमलों में जो लोग हताहत हुये हैं उनके परिजनों के प्रति हम संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। हम किसी भी तरह के आतंकवाद की कड़ी निंदा करते हैं, चाहे इसका मकसद कुछ क्यों न हो तथा न्यूजीलैंड सरकार के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करते हैं।’’ ब्राजील के राष्ट्रपति जैयर बोलसोनारो ने भी एक ट्वीट कर कहा,‘‘ न्यूजीलैंड के लोगों  के प्रति हमारी संवेदनाएं और जो लोग इसमें हताहत हुए हैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ब्राजील इस जघन्य घटना की निंदा करता है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »