28 Mar 2024, 18:47:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

गुटेरेस न्यूजीलैंड मस्जिद हमले पर हैरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 16 2019 10:19AM | Updated Date: Mar 16 2019 10:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों में 'आतंकवादी हमले' से स्तब्ध हैं।  गुटेरेस के प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। संरा प्रमुख के प्रवक्ता स्टीफेन दुजारिक ने एक संवाददाता सम्मेलन में गुटेरेस के संदेशों को बताया, '' गुटेरेस ने मस्जिदों और सभी पूजा स्थलों की पवित्रता को याद किया और मुसलमानों के लिए इस पवित्र दिन पर सभी लोगों से आव्हन किया कि वे शोक संतप्त इस्लाम समुदाय के साथ एकजुटता का संदेश दें।''  
 
उन्होंने कहा कि महासचिव ने इस्लामोफोबिया का मुकाबला करने और असहिष्णुता के सभी रूपों और हिंसक चरमपंथी को खत्म करने के लिए विश्व स्तर पर एक साथ बेहतर काम करने की आवश्यकता को दोहराया।  संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने पीड़ित परिवारों, सरकार और न्यूजीलैंड के लोगों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की।  इससे पहले शुक्रवार को बंदूकधारियों ने क्राइस्टचर्च में दो अलग-अलग मस्जिदों में गोलीबारी की जिसमें 49 लोग मारे गए और 48 अन्य घायल हो गए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »