28 Mar 2024, 17:19:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बोइंग-737 के ब्लैक बॉक्स को जांच के लिए फ्रांस भेजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2019 9:54AM | Updated Date: Mar 15 2019 9:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अदीस अबाबा। इथोपियन एयरलाइंस का दुर्घटनाग्रस्त बोइंग 737 मैक्स-8 विमान से निकाले गए डेटा और वॉयस रिकॉर्डर दोनों की जांच के लिए फ्रांस भेजा गया। इथियोपियन एयरलाइंस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इस हादसे में चालक दल के आठ सदस्यों  समेत विमान में सवार सभी 157 लोग मारे गये थे। 
 
इथियोपिया एयरलाइंस समूह के एक बयान के अनुसार दुर्घटना जांच ब्यूरो (एआईबी) के नेतृत्व में एक इथियोपियाई प्रतिनिधिमंडल ने विमान का डाटा रिकॉर्डर (एफडीआर) और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) की जांच के लिए फ्रांस की राजधानी पेरिस भेजा है।
 
डाटा और वॉयस रिकार्डर दोनों को फ्रांस भेजने का फैसला इथियोपियन एयरलाइंस समूह के सीईओ टेवोल्डे गेब्रेमारीयम के इस खुलासे के एक दिन बाद लिया गया जिसमें उन्होंने कहा कि पूर्वी अफ्रीकी देश के पास बरामद आवाज और डेटा रिकॉर्डर की जांच के लिए आवश्यक उपकरण नहीं हैं।
 
गेब्रेमारीयम ने बुधवार को संकेत दिया कि आवाज और डाटा रिकॉर्डर्स को विदेश भेजा जाएगा ताकि जांच प्रक्रिया शुरू हो सके।  इथियोपियन एयरलाइंस ने सोमवार को सभी बोइंग 737 मैक्स 8 विमानों के वाणिज्यिक संचालन को निलंबित करने के अपने निर्णय की घोषणा की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »