29 Mar 2024, 01:53:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गुजरात में बोलीं सोनिया - पीड़ित बनने की कोशिश कर रहे मोदी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2019 2:50PM | Updated Date: Mar 12 2019 4:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। कांग्रेस ने इस बार लोकसभा चुनाव का आगाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात से किया है। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र पर सीधा हमला बोला। सोनिया ने कहा, 'राष्ट्रीय हित से समझौता करके राजनीति हो रही है। मोदी पीड़ित बनने की कोशिश करते हैं जबकि असली पीड़ित जनता है।
 
इससे पहले, मंगलवार को साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी प्रमुख राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने महात्मा गांधी और उनके अहिंसा एवं सहिष्णुता के आदर्शों को याद कर आम चुनाव से पहले देश के लोगों को एक प्रतीकात्मक संदेश देने का प्रयास किया। 
 
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बैठक में कहा, 'लोगों को यूपीए सरकार की उपलब्धियां बताने की जरूरत है। सरकार झूठा प्रचार कर रही है। खराब नीतियों की वजह से अर्थव्यवस्था गिरी है।' पूर्व रक्षा मंत्री के एंटनी, गुलाम नबी आज़ाद, अहमद पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, तरुण गोगोई, हरीश रावत और ओमन चांडी भी साबरमती आश्रम में रखी गई इस प्रार्थना सभा में मौजूद थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »