20 Apr 2024, 12:38:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

उ.कोरिया - किम जोंग की बहन किम यो जोंग जीती संसद का चुनाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2019 2:47PM | Updated Date: Mar 12 2019 2:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्योंगयांग। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की छोटी बहन किम यो जोंग ने संसद सुप्रीम पीपुल्स एसेंबली के चुनाव में जीत हासिल की है। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट में कहा कि रविवार को हुए संसदीय चुनाव के परिणाम में इस बात की जानकारी दी गई है। इस चुनाव में संसद के लिए 687 सांसदों का चुनाव होता है।

रविवार को हुए मतदान में 99.99 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिसमें सभी विजयी सांसदों ने अपने-अपने क्षेत्रों में शत-प्रतिशत वोट हासिल किये। उत्तर कोरिया में मतदान कराना आवश्यक है। सत्तारूढ़ दल प्रत्येक क्षेत्र के उम्मीदवारों का पहले से ही चयन करता है। हरेक मतपत्र पर केवल एक ही नाम होता है जिसके कारण उम्मीदवारों का एक प्रकार से निर्विरोध निर्वाचन होता है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »