20 Apr 2024, 12:37:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पीएम मोदी और शेख हसीना ने किया चार परियोजनाओं का उद्घाटन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 11 2019 6:22PM | Updated Date: Mar 11 2019 6:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी बांग्लादेश समकक्ष शेख हसीना ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेन्स के जरिये सड़क परिवहन, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र की चार परियोजनाओं का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। मोदी ने इस मौके पर कहा कि ये परियोजनाएं आम आदमी के जीवन से सीधी जुड़ी हैं और उन्हें इनसे फायदा होगा। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश और भारत के लोगों के बीच गहरा संपर्क है। बंगलादेश का विकास भारत के लिए खुशी की बात है और इससे लोगों को प्रेरणा भी मिलेगी। 
 
उन्होंने कहा कि ये परियोजना इस बात का प्रतीक है कि भारत और बंगलादेश आम लोगों के जीवन का स्तर सुधारने का काम मिलकर कर रहे हैं। यह खुशी की बात है कि दोनों देशों ने सड़क संपर्क बढाने के साथ साथ ज्ञान के क्षेत्र में भी मिलकर काम करने की दिशा में कदम उठाया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जल उपचार संयंत्र से हजारों घरों को स्वच्छ पेयजल मिलेगा और सामुदायिक क्लिनिक से लाखों लोगों को चिकित्सा की सुविधा मिलेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »