28 Mar 2024, 19:14:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका ने इथोपिया विमान हादसे पर शोक व्यक्त किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 11 2019 1:30PM | Updated Date: Mar 11 2019 1:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। अमेरिका ने  इथोपियाई एयरलाइंस के विमान हादसे पर शोक व्यक्त किया है और इस बात की पुष्टि भी की है कि इस दुर्घटना में कम से कम आठ अमेरिकी नागरिकों की  मौत हो गई है।
 
विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता राबर्ट पालाडिनो ने  रविवार को जारी एक बयान में कहा‘‘ इथेपियाई एयरलाइंस के विमान हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति हम संवेदना व्यक्त करते है। उस हादसे में कम से कम आठ अमेरिकी नागरिक भी मारे गए हैं।’’ उन्होंने कहा कि आदिस अबाबा और नैरोबी में अमेरिकी दूतावास इथोपियाई अधिकारियों को हर संभव सहायता दे रहे हैं।
 
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने विमान हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए कहा‘‘   इथोपिया विमान हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति  हम शोक व्यक्त करते हैं और पीड़तिोें के परिजनों को हर संभव सहायता देने की  कोशिश कर रहे हैं।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »