29 Mar 2024, 05:01:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इथोपिया विमान हादसे के बाद चीन ने बोईंग 737 मैक्स-8 का इस्तेमाल किया बंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 11 2019 10:18AM | Updated Date: Mar 11 2019 10:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। इथोपिया विमान हादसे के बाद चीन ने सोमवार को सभी घरेलू विमानन कंपनियों से बोईंग 737 मैक्स8 का व्यावसायिक इस्तेमाल तत्काल बंद करने को कहा है। चीन के नागर विमानन प्राधिकरण ने एक बयान में कहा, विमान संरक्षा से संबंधित सभी पहलुओं की पुष्टि होने के बाद ही बोईंग 737 मैक्स8 का व्यावसायिक इस्तेमाल फिर से शुरू होगा। प्रधिकरण ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि सुरक्षा पर मंडराते खतरे पर जीरो टॉलिरेंस रखते हुए सभी घरेलू बोइंग 737 मैक्स 8 शाम छह बजे (स्थानीय समय) तक सेवा में नहीं रहेंगे। 
 
गौरतलब है कि इथोपियन एयरलाइंस का एक विमान इथोपिया में बिशोफ्तू के पास रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें चालक दल के सदस्यों समेत विमान में सवार सभी 157 लोग मारे गये। बोइंग 737-800 मैक्स विमान ने रविवार सुबह 8.38 बजे इथोपिया के आदिस अबाबा स्थित बोले अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से केन्या के नैरोबी के लिए उड़ान भरी थी। यह उड़ान संख्या ईटी 302 थी। उड़ान भरने के छह मिनट बाद सुबह 8.44 बजे उसका संपर्क टूट गया। इसके बाद विमान की तलाश की जाने लगी। विमान में 149 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य सवार थे। यात्रियों में 35 देशों के नागरिक शामिल हैं जिनमें चार भारतीय भी हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »