29 Mar 2024, 17:03:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चुनावी तरीखों के ऐलान के बाद अमित शाह ने जनता से मांगा आशीर्वाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2019 7:09PM | Updated Date: Mar 10 2019 7:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को 17वीं लोकसभा चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा का स्वागत करते हुए जनता से बढ़-चढ़कर मतदान करने और भाजपा को फिर अपना आशीर्वाद देकर जिताने की अपील की। उन्होंने ट्वीट किया - हम 17वीं लोकसभा चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा का स्वागत करते हैं। मैं भारत के लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने और भारत की चुनावी प्रक्रिया की जीवंतता को बढ़ाने का आह्रवान करता हूं।
 
शाह ने कहा - मैं भारत के 130 करोड़ लोगों से आगामी चुनावों में भाजपा को फिर से अपना आशीर्वाद देने का आग्रह करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजग सरकार ने सुशासन के कई उदाहरण स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी की अगुवाई में देश ने विश्व में सबसे तेज आर्थिक गति हासिल की। राजग सरकार ने आर्थिक सुधारों की दिशा में अभूतपूर्व कदम उठाये और पहले के मुकाबले कारोबार करना बहुत सुगम बनाया। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने आज सत्रहवीं लोकसभा के लिए मतदान कार्यक्रम की घोषणा की। मतदान 11 अप्रैल से शुरू होकर 19 मई तक सात चरणों में होगा और 23 मई को मतगणना की जाएगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »