20 Apr 2024, 10:35:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मेक्सिको बार में हमला, 15 लोगों की मौत, 3 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2019 4:06PM | Updated Date: Mar 10 2019 4:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के मध्य में स्थित एक बार में हुए हमले में 15 लोग मारे गये तथा तीन अन्य घायल हो गये हैं। स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को बताया कि गुआनजुआतो राज्य के सलमानका शहर स्थित ‘ला प्लाया’ नामक नाईट क्लब में शनिवार को तड़के सशस्त्र लोगों के एक समूह ने अचानक हमला कर दिया। अधिकारियों ने घटनास्थल पर 13 लोगों के मारे जाने तथा दो अन्य की अस्पताल में मौत होने की पुष्टि की है। हमलावरों की ओर से 70 गोलियां दागी गई और घटना को अंजाम देने के बाद वे वैन के जरिये भागने में कामयाब रहे।

पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए व्यापक तलाश अभियान शुरू किया है। विशेषज्ञ इकाईयों के साथ जांच एजेंसियां घटना के कारणों  और शवों की पहचान का प्रयास कर रही हैं। यह हमला ऐसे समय में किया गया है जब ‘सांता रोजा कर्टेल’ के नाम से जाने जाने वाले तेल चोरों के खिलाफ पड़ोसी शहर सांता रोजा डी लिमा में पुलिस अभियान तेज किया गया है। गुआनजुआतो मैक्सिको के हिंसा से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित इलाकों में शुमार है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »