18 Apr 2024, 10:39:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गठबंधन नहीं होने से नाराज केजरीवाल, कांग्रेस को बताया अहंकारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2019 1:45PM | Updated Date: Mar 10 2019 1:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि उनकी पार्टी ने कांग्रेस को गठबंधन करने के लिए राजी करने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं समझ पाई। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में दिल्ली में अपनी जमानत गंवा बैठेगी।
 
दिल्ली में कांग्रेस के अकेले चुनाव लडऩे के ऐलान के बाद अरविंद केजरीवाल ने पार्टी को 'अहंकारी' करार देते हुए दावा किया कि चुनाव में उसके उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो जाएगी। यहां मुस्तफाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने दावा किया कि उनकी पार्टी ने कांग्रेस को गठबंधन करने के लिए राजी करने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं समझ पाई। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में दिल्ली में अपनी जमानत गंवा बैठेगी। 
 
दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने हाल ही में ऐलान किया था कि उनकी पार्टी ने एकमत से लोकसभा चुनावों के लिए आप से गठबंधन नहीं करने का फैसला किया है। इसके बाद केजरीवाल ने दावा किया कि, 'लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो जाएगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »