29 Mar 2024, 21:04:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

CISF के 50वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने CISF कर्मियों को किया संबोधित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2019 11:54AM | Updated Date: Mar 10 2019 11:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गाजियाबाद के इंदिरापुरम में CISF के 50वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने CISF के सलामी गारद का निरीक्षण किया। CISF कर्मियों को संबोधित करने हुए पीएम मोदी ने कहा कि CISF से जुड़े आप सभी लोगों ने राष्ट्र की सम्पदा को सुरक्षित रखने में अहम् भूमिका निभाई है। उन्होनें कहा कि स्वर्ण जयंती के इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंचने के लिए आपको बहुत-बहुत बधाई। एक संगठन के नाते आपने जो 50 पचास वर्ष पूरे किये हैं वो प्रशंसनीय उपलब्धि है। हमारे सुरक्षाकर्मी का परिवार भी तो बाकियों की तरह ही होता है। उसके भी सपने हैं, आकाक्षाएं हैं। उसकी भी शंकाएं, आशंकाएं होती हैं।
 
लेकिन राष्ट्र रक्षा का भाव जब मन में आ जाता है तो वो हर मुश्किल पर जीत हासिल कर लेता है। गर्मी हो, सर्दी हो, बरसात हो, आप अपने मोर्चे पर बिना विचलित हुए खड़े रहते हैं। देश के लिए होली, दीवाली और ईद होती है, तमाम त्योहार होते हैं, लेकिन आप सभी के लिए अपनी ड्यूटी ही त्योहार बन जाती है। आपदाओं की स्थिति में भी आपका योगदान हमेशा से सराहनीय रहा है। पीएम मोदी केरल में आई भीषण बाढ़ में आपने राहत, बचाव के काम में दिन रात एक करके हजारों लोगों का जीवन बचाने में मदद की। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »