28 Mar 2024, 16:11:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मालावी में बाढ़ के कारण 23 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2019 10:00AM | Updated Date: Mar 9 2019 10:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। पूर्वी अफ्रीकी देश मालावी में आई भीषण बाढ़ के कारण कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने देश के प्राकृतिक संसाधन, ऊर्जा और खनन मंत्रालय के हवाले से शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। मालावी में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है जिसके कारण बाढ़ की गंभीर स्थिति बनी हुई है।  
 
मलावी के गृह एवं सुरक्षा मंत्री ने बताया कि इस बाढ़ के कारण 29 लोग घायल हो गए जबकि 11 अन्य लापता हैं। इसके अलावा बाढ़ के कारण 22 हजार से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है। बाढ़ के मद्देनजर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »