19 Apr 2024, 03:33:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

NCP नेता ने अमित शाह को बताया रात्रिचर पक्षी, कहा- अंधेरे में शवों...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2019 4:38PM | Updated Date: Mar 8 2019 4:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के शिविर पर वायुसेना के हमले का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर कटाक्ष किया और कहा कि वह इस कार्रवाई में मारे गए आतंकवादियों की संख्या गिन सकते हैं क्योंकि उनके पास ‘रात्रिचर पक्षी’ की विशेष शक्तियां हैं। भारत ने 26 फरवरी को बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े प्रशिक्षण शिविर को निशाना बनाया था। हाल ही में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया था कि इस हवाई हमले में 250 से अधिक आतंकवादी मारे गये। 
 
राकांपा महासचिव और मुख्य प्रवक्ता डी पी त्रिपाठी ने कहा कि हवाई हमले के बाद विपक्षी पार्टियां सरकार के पीछे दृढ़ता के साथ खड़ी थीं और आम समझ थी कि आतंकवाद निरोधक अभियान का राजनीतिकरण नहीं किया जाएगा। डी पी त्रिपाठी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘लेकिन दुर्भाग्य से प्रधानमंत्री, उनकी सरकार और भाजपा नेतृत्व ने इस मुद्दे का राजनीतिकरण करना शुरू कर दिया। ऐसा कर उन्होंने हमारे सशस्त्र बलों के देशभक्तिपूर्ण संकल्प का अपमान और उसका मजाक उड़ाया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »