29 Mar 2024, 12:18:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

फारुख अब्दुल्ला बोले- डरे हुए महसूस कर रहे मुसलमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2019 3:57PM | Updated Date: Mar 8 2019 3:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारुख अब्दुल्ला ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उनसे सफाई मांगी है। फारुख अब्दुल्ला ने एक प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान कहा कि मुझे लगता है कि हम परेशानी झेल रहे हैं। हमारे सिर के ऊपर युद्ध की स्थिति बनी हुई है। हमें लोगों बीच शांति और समझदारी चाहिए। दुर्भाग्यवश इस चुनाव में सत्ताधारी सरकार धर्म को लेकर लोगों में दरार पैदा कर रही है। यह देश के लिए त्रासदी है।
 
इस दौरान फारुख ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उनसे सफाई मांगी। फारुख ने कहा कि देश में मुस्लिम और अल्पसंख्यक डरे हुए महसूस कर रहे हैं। यह दुर्भाग्य है। मुझे लगता है पीएम मोदी की यह चीज साफ कर देनी चाहिए कि यह देश किसी एक पार्टी या एक समुदाय के लोगों का नहीं है। उन्हें साफ-साफ कह देना चाहिए कि यह देश हम सबका है। हमे एक दूसरे के साथ शांति और सद्भाव के साथ रहना चाहिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »