नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में आरोपी हीरा कारोबारी नीरव मोदी का अलीबाग स्थित बंगला गिराया जा रहा है। इस आलीशान बंगले को जिला कलेक्टर की निगरानी में गिराया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस बंगले को गिराने के लिए अधिकारी डायनामाइट स्टिक का इस्तेमाल करेंगे। बता दें कि पिछले एक महीने से इस बंगले को गिरानी की कोशिश की जा रही है, लेकिन बंगला इतना मजबूत है कि अब इसे ढहाने के लिए डायनामाइट का इस्तेमाल किया जाएगा।
नीरव मोदी का ये बंगला 33 हजार वर्ग फीट में बना है। इसकी लागत लगभग 100 करोड़ रुपए है। प्रशासन का कहना है कि यह बंगला अवैध तरीके से बनाया गया है, इसलिए इसके गिराया जा रहा है। गुरुवार को बंगले की पिलर्स में छेद कर डायनामाइट लगा दिया गया है। इन्हें एक रिमोर्ट से जोड़ा गया है, जिसकी मदद से आज इस बंगले को गिराया जाएगा।
दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय ने इस बंगले को पीएनबी घोटाले मामले में जब्त किया था। जब प्रशासन ने इस बंगले को गिराने का फैसला किया तो ईडी ने हाईकोर्ट में इसके खिलाफ याचिका दायर की थी। हालांकि बाद में इसे स्थानीय प्रशासन को सौंप दिया गया। पिछले महीने की शुरुआत में महाराष्ट्र सरकार ने इस बंगले को गिरान की जानकारी दी थी।
ये बंगला मुंबई से 90 किलोमीटर दूर किहिम बीच पर स्थित है। ये बंगला अवैध रूप से बनाया गया था। इस बंगले को इस लिए गिराया जा रहा है क्योंकि ये कोस्टल रेगुलेटरी जोन के नियमों के खिलाफ है। बंगले के अवैधा निर्माण के खिलाफ साल 2009 में एक याचिका दायर की गई थी। बता दें कि नीरव मोदी और मेहुल चोकसी 13 हजार करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोपी हैं। फिलहाल दोनों देश छोड़ चुके हैं।