20 Apr 2024, 05:30:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इंडोनेशिया खदान दुर्घटना में मृतकों की संख्या 27 हुई, बचाव कार्य समाप्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2019 7:15PM | Updated Date: Mar 7 2019 7:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। इंडोनेशिया में उत्तरी सुलावेसी प्रांत के बोलांग मोंगोंडो जिले में सोने की खदान धंसने के बाद से जारी खोज और बचाव अभियान दसवें दिन गुरुवार को समाप्त हो गया। इस हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई है। जिले की आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख हैरिस दिलपंगा ने शिन्हुआ को दूरभाष पर बताया, ‘‘अब तक कुल 27 खनिकों की मौत हो गयी है।

पीड़तिों की तलाश गुरुवार को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है क्योंकि खदान की स्थिति बचाव दल के लिए सुरक्षित नहीं है और स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप भी नहीं है।’’ एजेंसी के मुताबिक मंगलवार को मृतकों की संख्या 17 थी जो आज बढ़कर 27 हो गई है। अधिकारी ने कहा कि कुल 18 खनिक इस आपदा में बच गए, जो बाकन गांव में 26 फरवरी को बिना लाइसेंस के सोने की खदान में सोना निकालने गये थे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »