26 Apr 2024, 01:09:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नेपाल का एनजीओ भारत से क्षेत्र वापसी की मांग कर रहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2019 11:32PM | Updated Date: Jan 13 2019 11:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। नेपाल के एक गैर सरकारी संगठन ने 1815 की ऐतिहासिक सुगौली संधि की वजह से ब्रिटिश भारत के हाथों खोए अपने क्षेत्र को वापस पाने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। सरकारी समाचार पत्र द राइजिंग नेपाल के अनुसार इस अभियान की शुरूआत ग्रेटर नेपाल नेशनलिस्ट फ्रंट ने शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर की।
इस फ्रंट के अध्यक्ष फनींद्र नेपाल ने कहा कि अभियान में देश और देश के बाहर के लोगों से हस्ताक्षर कराए जाएंगे और यह अभियान मध्य अप्रैल तक जारी रहेगा। आंग्ल-नेपाल युद्ध के बाद 1869 में एक संधि पर हस्ताक्षर हुए थे, जिसके तहत दार्जिलिंग सहित अन्य नेपाली क्षेत्र ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी को सौंप दिये गये थे। अखबार की खबर के अनुसार, ये हस्ताक्षर नेपाल के राष्ट्रपति, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच सदस्यों तथा दक्षेस महासचिव को सौंपे जाएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »