29 Mar 2024, 05:30:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राष्ट्रपति कोविंद को पांच देशों के राजदूतों ने सौंपे परिचय पत्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2019 4:17PM | Updated Date: Jan 10 2019 4:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भारत में पांच देशों के नवनियुक्त राजदूतों ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में अपने परिचय पत्र सौंपे। इनमें इजरायल, माली, बेलारूस, लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक और नाइजर शामिल हैं।
 
भारत में इजरायल के नव-नियुक्त राजदूत डॉ. रॉन मल्का, माली गणराज्य के राजदूत सेको कासे, बेलारूस गणराज्य के राजदूत आंद्रेई रज़ुस्की, लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक के राजदूत बाउनीमे चौंगहोम और नाइजर गणराज्य के राजदूत लेको एडो ने राष्ट्रपति कोविंद को अपने पहचान-पत्र प्रस्तुत किए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »