18 Apr 2024, 18:45:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नेपाल में भारतीय नोटों पर से रोक हटाने की मांग बढ़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 8 2019 11:14AM | Updated Date: Jan 8 2019 11:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। नेपाल ने भारतीय रिजर्व बैंक से कहा है कि वह देश में 100 रुपए से अधिक मूल्यवर्ग के प्रचलित नए भारतीय नोटों को वैध घोषित करे। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। स्थानीय अखबार के अनुसार, नेपाल राष्ट्र बैंक (एनआरबी) ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को एक पत्र लिखा, जिसमें 200, 500 और 2000 रुपए के नए भारतीय नोटों को नेपाल में वैध घोषित करने की मांग की गई है। एनआरबी नेपाल का केंद्रीय मौद्रिक प्राधिकरण है। 
 
रिपोर्ट के अनुसार, एनआरबी ने भारत के केंद्रीय बैंक से अनुरोध किया कि वह इस संबंध में विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (एफईएमए) के तहत एक अधिसूचना जारी करे। इससे नेपाल में 100 रुपए से अधिक मूल्यवर्ग के प्रचलित नए भारतीय नोट वैध हो जाएंगे, जिससे विनिमय सुविधाएं इस मूल्यवर्ग का नोट प्राप्त कर सकेंगी।
 
अभी सिर्फ 100 रुपए के नोटों को अनुमति
आरबीआई ने नेपाल में सिर्फ 100 रुपए या इससे कम मूल्य के नोटों के चलन की इजाजत दे रखी है। विनिमय की इजाजत भी इन्हीं मूल्यवर्ग के नोटों के लिए है। नवंबर 2016 में 500 और 1000 रुपए के नोटों को चलन से बाहर करने से पहले आरबीआई ने एफईएमए के तहत एक अधिसूचना जारी कर नेपाली नागरिकों को इस मूल्यवर्ग के 25,000 रुपए मूल्य के नोटों को ले जाने की इजाजत दी थी। भारत सरकार ने 500 और 1000 रुपए के नोटों की नोटबंदी के बाद 200, 500 और 2000 रुपए के नए नोट शुरू किए। लेकिन आरबीआई ने नेपाल में इन नए नोटों के चलन की इजाजत देने को लेकर कोई अधिसूचना जारी नहीं की। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »