29 Mar 2024, 12:39:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में सोने की खदान धंसी, 40 मजदूरों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 7 2019 3:24PM | Updated Date: Jan 7 2019 3:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के बड़ाखशान प्रांत में सोने की खदान धंसने से 40 मजदूरों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अफगानी संसद के सांसद फवजिया कूफी ने एक बयान में बताया कि बड़ाखशान प्रांत के कोहिस्तान में रविवार को सोने की खदान धंस जाने से 40 मजदूरों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »