29 Mar 2024, 15:19:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

24 घंटों में चार विमानों की आपातकालीन लैंडिंग - सभी यात्री सुरक्षित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 7 2019 12:59PM | Updated Date: Jan 7 2019 1:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पिछले 24 घंटों में चार विमानों की आपातकालीन लैंडिंग हुई है। हालांकि विमानों में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं लेकिन इस मामले को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। रविवार को मुंबई से दुबई जा रहे एयर इंडिया के एक्सप्रेस फ्लाइट आईएक्स-247 उड़ान की हाइड्रोलिक (जलीय) विफलता के कारण मुंबई में आपातकालीन लैंडिंग करवानी पड़ी। इससे पहले दिन में दिल्ली से हांगकांग जा रही स्पाइजेट की फ्लाइट ने वाराणसी हवाई अड्डे पर सुबह के 10 बजे आपातकालीन लैंडिंग की।  
 
विमान में यह घटना तब हुई जब उसमें 140 यात्री सवार थे। सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इस मामले में स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा, उड़ान को वाराणसी तब डायवर्ट किया गया जब पायलट ने एक नंबर इंजन में तेल की कम सप्लाई को देखा। पायलट ने मानक संचालन प्रक्रिया का पालन किया और विमान को वाराणसी में सुरक्षित लैंड किया। यात्रियों को आराम से विमान से उतारा गया।
 
विमान की जांच करने पर पता चला कि फ्लाइट के एक फ्यूल कंट्रोल वाल्व ने काम करना बंद कर दिया था उसे तुरंत बदला गया। शाम तक विमान ठीक हो गया था। शनिवार रात को कोलकाता हवाई अड्डे पर तब आपातकाल की घोषणा की गई जब एयर इंडिया के विमान से तेल लीक होना शुरू हो गया। एयर इंडिया का यह विमान दिल्ली से बैंकॉक जा रहा था।
 
इसमें रात के 10.35 मिनट पर तकनीकी खामी का अंदेशा हुआ। जिसके बाद विमान की कोलकाता हवाई अड्डे पर एहतियातन आपात लैंडिंग करवाई गई। विमानों के आपात लैडिंग की इन घटनाओं ने उड्डयन प्रशासन को परेशान कर दिया है। प्रशासन ने तमाम घटनाओं के जांच के आदेश दिए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »