19 Apr 2024, 17:42:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यमन में सेना के साथ झड़प में 20 हौती विद्रोही मारे गए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 6 2019 12:15PM | Updated Date: Jan 6 2019 12:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अदन/यमन। यमन के उत्तरी प्रांत सादा में शनिवार को सरकारी सेना और हौती विद्रोहियों के बीच हुई भीषण झड़प में 20 हौती विद्रोही मारे गए। यमन की सरकारी समाचार एजेंसी सबा ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सबा ने अपने वक्तव्य में सेना के एक कमांडर के हवाले से बताया कि सादा प्रांत में सेना और विद्रोहियों के बीच हुई झड़प में लगभग 20 हौती विद्रोही मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

सेना के कमांडर ने पहचान गुप्त रखे जाने की शर्त पर बताया कि यह झड़प सादा के बाकेम जिले और अलाब को जोड़ने वाली अंतरराष्ट्रीय लिंक रोड के समीप हुई। यमन सादा प्रांत ईरान समर्थित हौती विद्रोहियों का प्रमुख गढ़ माना जाता है। उल्लेखनीय है कि यमन में हौती विद्रोहियों द्वारा वर्ष 2014 में राजधानी सना समेत अन्य उत्तरी इलाकों पर कब्जा करने के बाद से ही देश में गृह युद्ध की स्थिति बनी हुई है।

सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना निर्वासित राष्ट्रपति अब्द-रब्बू मंसूर हादी की सरकार का समर्थन करने के लिए 2015 से ही हौती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। गौरतलब है कि यमन में जारी गृह युद्ध में अब तक 10 हजार से अधिक लोग मारे गए हैं जबकि करीब 30 लाख लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »