25 Apr 2024, 10:12:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राफले पर रक्षा मंत्री दो घंटे बोलीं, पर मेरे सवालों का जवाब नहीं दिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 5 2019 3:56PM | Updated Date: Jan 5 2019 3:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि राफेल मुद्दे पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण उनके सवालों का जवाब देने में असफल रही हैं इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जवाब देना चाहिए। गांधी ने शनिवार को ट्वीट किया, रक्षा मंत्री संसद में दो घंटे तक बोली लेकिन वह मेरे द्वारा पूछे गए दो सरल सवालों का जवाब देने में असमर्थ रही हैं।
 
इसके साथ ही गांधी ने श्रीमती सीतारमण के संसद में दिए गए भाषण का वीडियो भी पोस्ट किया है और लिखा है,  इस वीडियो को देखें और शेयर करे। प्रत्येक भारतीय को प्रधानमंत्री तथा उनके मंत्रियों से इन सवालों का जवाब पूछना चाहिए। गौरतलब है कि शुक्रवार को लोकसभा में रक्षा मंत्री ने राफेल मुद्दे पर नियम 193 के तहत दो दिन तक चली चर्चा का जवाब देते हुए कांग्रेस पर तीखे हमले किए जिस पर सदन में बैठे श्री गांधी ने कड़ा एतराज जताया और आरोप लगाया कि सवालों का जवाब नहीं दिया जा रहा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »