18 Apr 2024, 13:57:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

स्कूली वैन में आग लगने से आठ बच्‍चों की जलकर मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 5 2019 3:40PM | Updated Date: Jan 5 2019 4:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कराची। कराची के ओरंगी कस्बे क्षेत्र के निकट शनिवार को एक स्कूल वैन में आग लगने से आठ बच्चे जल गए। पुलिस ने बताया कि वैन में कुल 14 बच्चे सवार थे और वह निजामाबाद स्थित स्कूल जा रही थी। वैन में ओरंगी कस्बे में कतर अस्पताल के पास आग लग गई। छह बच्चों को सिविल अस्पताल के बर्न वार्ड ले जाया गया जबकि दो का इलाज कतर अस्पताल में हो रहा है।

बच्चों की उम्र सात से 10 वर्ष के बीच बताई गई। जियो के अनुसार सिविल अस्पताल के बर्न केंद्र के प्रभारी डा. अहमेर ने बताया, छह बच्चों को अस्पताल के बर्न वार्ड में लाया गया जिसमें चार बच्चों को तुरंत उपचार देकर घर भेज दिया गया जबकि दो भर्ती हैं। अस्पताल में भर्ती दोनों बच्चे गंभीर रुप से जल गए हैं किंतु खतरे से बाहर हैं। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार वैन में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी । पुलिस ने गैस सिलेंडर में विस्फोट से वैन में आग लगने से इंकार किया है। पुलिस ने बताया, वैन में एलपीजी सिलेंडर था वह दुरुस्त स्थिति में है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »