20 Apr 2024, 18:41:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होगी अरुणाचल प्रदेश की झांकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 4 2019 4:05PM | Updated Date: Jan 4 2019 4:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ईटानगर। नई दिल्ली के राजपथ पर होने वाले 70वीं गणतंत्र दिवस की परेड 2019 के लिए अरुणाचल प्रदेश की झांकी को शामिल करने के लिए चुना गया है। अरुणाचल प्रदेश का विषय 'शांति के भीतर' को भी चुना गया है। देश के रक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार राज्य की झांकी को पुरस्कार विजेता कला विशेषज्ञ ध्रुबा भट्टाचार्य और उनकी टीम द्वारा डिजाइन किया गया। झांकी महात्मा गांधी से संबंधित है।
 
भट्टाचार्य और उनकी टीम के सदस्य हैज हेबंग (प्रदर्शनी सहायक), रोटो टाडी (प्रदर्शनी कलाकार) और संगी त्सवांग (कलाकार) के साथ वेस्ट कामेंग जिले के कलाकार अंतिम तैयारियों के लिए शीघ्र ही नई दिल्ली के लिए रवाना होने वाले हैं। 
 
कुल मिलाकर 32 झांकी को पहले चयन के लिए मंजूरी दे दी गई है। इनमें से 14 झांकी का चयन विशेषज्ञ समिति द्वारा किया गया है। इसमें सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश सहित कई राज्यों की झांकी को शामिल किया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »