29 Mar 2024, 06:25:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अमित शाह ने कहा - महाराष्ट्र में अकेले चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 4 2019 11:28AM | Updated Date: Jan 4 2019 11:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना पिछले काफी समय से आंख दिखाती रही है। कभी शिवसेना राफेल पर सरकार को घेरती है तो कभी नोटबंदी पर सवाल करती है। इसी तनातनी के बीच खबर आई है कि महाराष्ट्र में भाजपा अकेले चुनाव लड़ सकती है। सूत्रों के मुताबिक शाह ने महाराष्ट्र के भाजपा सांसदों के साथ बैठक की। इसमें शाह ने कहा है कि राज्य में पार्टी के अकेले चुनाव लड़ने की संभावना है इसके लिए वो तैयार रहें। 
 
ऐसे गठबंधन में क्यों रहें?
सूत्रों का कहना है कि अमित शाह ने राज्य के सांसदों के साथ हुई बैठक में साफ कहा कि हमें ऐसे गठबंधन में क्यों जाना चाहिए, जिसके बदले में हमें नुकसान हो। साफ है कि पार्टी शिवसेना से गठबंधन किसी नुकसान की कीमत पर नहीं करना चाहती। बुधवार को शिवसेना ने भाजपा सरकार को घेरते हुए राफेल डील पर जेपीसी की मांग की है। शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने लोकसभा में कहा कि यह कैसा आॅफसेट कॉन्ट्रैक्ट था कि जिसकी कोई कंपनी ही नहीं थी। वह सिर्फ कागजों पर है। जबकि एचएएल के पास सब था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »