26 Apr 2024, 05:17:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जेटली का राहुल पर हमला- आपातकाल की तानाशाह के पोते ने अपना असली DNA...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 3 2019 12:40PM | Updated Date: Jan 3 2019 12:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को निशाना साधा। राहुल पर हमला करते हुए ट्विटर पर जेटली ने कहा कि 'आपातकाल की तानाशाह' के पोते ने अपना असली डीएनए दिखा दिया। राहुल ने बुधवार को लोकसभा में अपने भाषण में कहा था कि पीएम मोदी ने ‘पूर्वनियोजित साक्षात्कार' दिया। राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिर से इसका मजाक बनाया था। उन्होंने कहा था - क्या आपने प्रधानमंत्री का मंगलवार का साक्षात्कार देखा? वह हंस रहे थे, अनुकूल पत्रकार साक्षात्कार ले रही थी।
 
वह सवाल पूछ रही थीं और प्रधानमंत्री के जवाब भी दे रहे थे।' राफेल मामले पर एक साक्षात्कार में प्रधानमंत्री की टिप्पणी को लेकर गांधी ने कहा था कि न जाने मोदी किस दुनिया मे रहते हैं, जबकि हकीकत यह है कि पूरा देश उनसे राफेल पर सवाल पूछ रहा है। उन्होंने कहा था कि इस मामले में प्रधानमंत्री को सच्चाई और विश्वसनीयता के साथ जवाब देना चाहिए। गांधी ने कहा था, 'राफेल मामले पर प्रधानमंत्री के साथ आमने सामने से बात करने के लिए 20 मिनट दीजिये और फिर आप फैसला करिए कि क्या होता है।
 
लेकिन प्रधानमंत्री के पास साहस नहीं है। उनके पास आपके (मीडिया) सामने आने का साहस नहीं है। इस पर वित्त मंत्री जेटली ने बुधवार को ट्वीट करते हुए कहा, ' 'आपातकाल की तानाशाह' के पोते ने अपना असली डीएनए दिखा दिया है। उन्होंने एक स्वतंत्र संपादक को डराया और धमकी दी है।' इसके अलावा उन्होंने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा, 'छद्म उदारवादी चुप क्यों हैं? एडिटर्स गिल्ड की प्रतिक्रिया का इंतजार है।' 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »