19 Apr 2024, 04:56:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

संरा ने की बांग्‍लादेश में चुनावों के दौरान हुई हिंसा की निंदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 1 2019 4:00PM | Updated Date: Jan 1 2019 4:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संरा। संयुक्त राष्ट्र ने बंगलादेश के आम चुनावों में हुई हिंसा की निंदा करते हुए चुनावी शिकायतों का शांतिपूर्ण समाधान करने की अपील की है। बांग्‍लादेश में सम्पन्न हुए आम चुनावों को लेकर में संरा ने सोमवार एक बयान जारी कर कहा, ‘‘हिंसा, लोगों पर हमले और संपत्तियों को क्षति पहुंचाने की घटनाएं स्वीकार्य नहीं हैं।
 
संरा ने अपने बयान में चुनाव प्रचार और मतदान के दिन जान-माल की हुई क्षति पर खेद व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘हम सभी पक्षों के मतदान के बाद शांतिपूर्ण माहौल स्थापित करने की अपील करते हैं। उल्लेखनीय है बंगलादेश में रविवार को सम्पन्न हुए आम चुनावों में 10 से अधिक लोगों के मारे जाने की सूचनाएं हैं। इन चुनावों में शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के नेतृत्व वाले गठबंधन ने जबरदस्त जीत हासिल की है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »