29 Mar 2024, 18:22:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नए साल पर रजनीति में उतरे अभिनेता प्रकाश राज - लडेंगे लोकसभा चुनाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 1 2019 1:56PM | Updated Date: Jan 1 2019 1:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। मोदी सरकार पर हमला करने वाले दक्षिण भारत के अभिनेता प्रकाश राज राजनीति में कदम रखने वाले हैं। प्रकाश राज ने नए साल पर रजनीति में आने का ऐलान कर दिया है। दक्षिण में कमल हासन और रजनीकांत के बाद प्रकाश राज तीसरे बड़े और लोकप्रिय अभिनेता हैं जो राजनीति में कदम रखने वाले हैं।
 
 प्रकाश राज ने राजनीति में आने के बारे में ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। प्रकाश राज आने वाले लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं और उन्होनें यह भी बताया कि वो किसी पार्टी की तरफ से खड़े नहीं होंगे, बल्कि निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। लेकिन यह साफ नहीं हो सका है कि वह किस प्रदेश से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि वह कर्नाटक से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। वह लंबे समय से केंद्र की मोदी सरकार और बीजेपी पर कई विषयों पर सवाल उठा चुके हैं और उन्हें निशाने पर लेते रहे हैं।
 
प्रकाश राज ने ट्वीट करते हुए कहा, 'सभी को हैप्पी न्यू ईयर... एक नई शुरुआत. ज्यादा जिम्मेदारी और आपके समर्थन के साथ मैं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अगला लोकसभा चुनाव लड़ूंगा। संसदीय क्षेत्र के बारे में जल्द ही बताऊंगा। अबकी बार जनता की सरकार। #citizensvoice संसद में भी  #justasking।'
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »