19 Apr 2024, 23:45:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बांग्लादेश में इंटरनेट सेवाएं बंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 28 2018 5:55PM | Updated Date: Dec 28 2018 5:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बांग्लादेश में कई घंटों तक हाई स्पीड इंटरनेट सेवाएं बंद रहने के बाद शुक्रवार को सुबह बहाल कर दी गई। रविवार को होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर देश के दूरसंचार नियामक के आदेश के बाद गुरुवार देर रात को मोबाइल ऑपरेटरों ने अपनी 3जी और 4जी सेवाएं बंद कर दी थीं।
 
मोबाइल ऑपरेटरों के हवाले से बताया गया है कि 11वें आम चुनाव से दो दिन पहले बांग्लादेश दूरसंचार नियामक आयोग (बीटीआरसी) ने गत रात करीब दस बजे आदेश जारी कर देश के चार मोबाइल ऑपरेटरों से 3जी और 4जी सेवाओं को बंद करने के लिए कहा। 
 
दस घंटे तक बंद रखने के बाद शुक्रवार सुबह हाई स्पीड 3जी और 4जी इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई। स्थानीय एक अखबार ने मोबाइल ऑपरेटरों के अज्ञात अधिकारियों के हवाले से बताया कि बीटीआरसी ने एक ईमेल के जरिए चार मोबाइल ऑपरेटरों से शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे 3जी और 4जी सेवाएं बहाल करने के लिए कहा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »