19 Apr 2024, 11:47:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विस्तारा के रोबोट को आईसीएमजी पुरस्कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 27 2018 7:36PM | Updated Date: Dec 27 2018 7:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टाटा समूह तथा सिंगापुर एयरलाइंस की संयुक्त उपक्रम वाली विमान सेवा कंपनी विस्तारा के रोबोट को आईजीएमसी ग्लोबल आर्किटेक्चर एक्सिलेंस अवॉर्ड्स, 2018 में दो श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया है। कंपनी ने आज बताया कि हवाई अड्डों पर यात्रियों की मदद करने के विशेष रूप से बनाये गए विस्तारा के रोबोट को हाल ही में अमेरिका के न्यूयॉर्क में हुए एक समारोह में पुरस्कृत किया गया। इसे आर्टिफिशल इंटेलिजेंस एवं रोबोटिक्स आधारित समाधान तथा ग्राहक केंद्रित एवं उत्कृष्टता श्रेणियों में पुरस्कारों के लिए चुना गया।

विस्तारा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लेस्ली थंग ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि यह नवाचार यात्रियों के अनुभव में क्रांतिकारी परिवर्तन के लिए विस्तारा के फोकस को दर्शाता है। कंपनी के मुख्य सूचना एवं नवाचार अधिकारी रंविद्र पाल सिंह ने कहा हमारे लिए विस्तारा का रोबोट ‘मेक इन इंडिया’ की उल्लेखनीय कहानी है। इसका दुनिया के बड़े प्रौद्योगिकी आविष्कारों के बीच वैश्विक मंच पर यह सम्मान हासिल करना इस पुरस्कार को विशेष बनाता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »