20 Apr 2024, 14:27:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

महागठबंधन नहीं हुआ तो 2019 में बनेगी मोदी सरकार : सर्वे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 25 2018 11:52AM | Updated Date: Dec 25 2018 11:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। साल 2019 दस्तक दे रहा है और इसी के साथ 2019 के लोकसभा चुनावों की आहट भी सुनाई देने लगी है। हाल ही में पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में से तीन राज्यों में कांग्रेस ने बाजी मार ली जिनमें पहले बीजेपी की सरकार थी।  इसी के साथ कांग्रेस का आत्मविश्वास लोकसभा चुनावों के लिए भी काफी ऊंचा हो गया है। 
 
वहीं केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी ने 2019 चुनावों के लिए कमर कस ली है। एनडीए या यूपीए में से कौन 2019 का चुनावी समर जीत पाएगा इसको लेकर अभी से कयास लगाए जाने लगे हैं। ऐसे में विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव से 100 दिन पहले एबीपी न्यूज-सी वोटर ने देश का मूड जानने की कोशिश की। इस सर्वे में उत्तरप्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य भारत, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सुदूर पूर्वोत्तर तक की जनता के मूड को भांपने की कोशिश की गई।
 
मध्य भारत से एनडीए को 47 सीटें
मध्य भारत के तीन प्रमुख राज्यों में इस बार एनडीए या यूपीए में से किसके हाथ लगेगी सत्ता की चाबी इसको लेकर किए गए सर्वे में पता चला है कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में कुल 65 सीटें हैं जिनमें से एनडीए के हाथ 47 सीटें लग सकती हैं और यूपीए को कुल 18 सीटें मिल सकती हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »