28 Mar 2024, 22:04:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

संगीनों के साए में क्रिसमस मनाएंगी आसिया बीबी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 24 2018 11:16AM | Updated Date: Dec 24 2018 11:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अल्पसंख्यकों के साथ व्यवहार को लेकर भारत को नसीहत दे रहे हैं, लेकिन खुद उनके मुल्क में हालात पूरी तरह उलट है। हाल में ईशनिंदा के आरोप से सुप्रीम कोर्ट से बरी हुईं अल्पसंख्यक ईसाई महिला आसिया बीबी को संगीनों के साए में क्रिसमस मनाना होगा।
 
मुस्लिम बहुल मुल्क के कट्टरपंथियों से उनकी जान को खतरा बना हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए जेल से रिहा होने के बाद पुलिस ने आसिया को अज्ञात स्थान पर रखा है। पाकिस्तान में अपनी जान को खतरा देख आसिया ने कई देशों से शरण मांगी है जिस पर कई देश विचार कर रहे हैं।  क्रिसमस के मद्देनजर पुलिस ने ईसाई बस्तियों में सुरक्षा बढ़ा दी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »