25 Apr 2024, 21:32:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मनुष्यों को मनुष्यों की तरह ही व्यवहार करना चाहिए : मोहन भागवत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 23 2018 11:56AM | Updated Date: Dec 23 2018 11:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने लोगों में संवेदनशीलता की कमी बताई। उन्होंने कहा कि देश में सशक्त संविधान और कानून है पर लोगों में संवेदनशीलत की कमी के कारण ये प्रभावी तरीके से लागू नहीं हो पाते। वह नूतन गुलगुले फाउंडेशन के एक समारोह में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि धर्म को केवल पुस्तकों में नहीं पढ़ा जाना चाहिए, बल्कि इसे जीवन शैली में अपनाया जाना चाहिए और मनुष्यों को मनुष्यों की तरह ही व्यवहार करना चाहिए। नूतन गुलगुले फाउंडेशन दिव्यांग लोगों के कल्याण के लिए काम करता है। उन्होंने कहा, ‘हमारे पास सशक्त संविधान, कानून है, लेकिन लोगों में संवेदनशीलता की कमी होने से वे प्रभावी तरीके से लागू नहीं हो पाते। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »