23 Apr 2024, 15:21:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सोमालिया : मोगादिशु में दो बम धमाके - 25 लोगों की मौत, 40 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 23 2018 11:46AM | Updated Date: Dec 23 2018 11:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोगादिशु। सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में दो बम धमाकों में 25 लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गये। स्थानीय मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी। देश की राजधानी स्थित नेशनल थियेटर ऑफ सोमालिया के नजदीक विस्फोटकों से भरी कार में शनिवार सुबह धमाका हुआ।
 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दूसरा विस्फोट मोगादिशु में  सोमालिया के बेनादिर क्षेत्र में सुरक्षा के लिए डिप्टी गवर्नर मोहम्मद तुलाह को निशाना बनाकर किया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आतंकवादी समूह अल-कायदा (रूस में प्रतिबंधित) से जुड़े अल-शबाब के आतंकवादियों ने दूसरे हमले की जिम्मेदारी ली है। सोमालिया नब्बे के दशक से ही गृहयुद्ध में फंसा हुआ है। आतंकवादी संगठन अल-कायदा के आतंकवादी सोमालिया में शरिया कानून थोपने के लिए हमलों को अंजाम देते रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »