29 Mar 2024, 21:25:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

गुलाम कश्मीर में पाकिस्तान के खिलाफ भड़का गुस्सा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 20 2018 11:31AM | Updated Date: Dec 20 2018 11:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुजफ्फराबाद। गुलाम कश्मीर में बेतहाशा निर्माण कार्यों को लेकर स्थानीय लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ भारी आक्रोश है। नीलम और झेलम नदी पर बन रहीं परियोजनाओं के विरोध में लोगों ने बुधवार को मुजफ्फराबाद की सड़कों पर उतरकर अपने गुस्से का इजहार किया। स्थानीय लोगों ने इन परियोजनाओं को तत्काल बंद करने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पाकिस्तान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों के सामने मांग रखी कि वे क्षेत्र में किसी नई परियोजना को मंजूरी देने से परहेज करें।
 
लोगों का आरोप है कि गुलाम कश्मीर पर अवैध रूप से कब्जा जमाने वाला पाकिस्तान क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधनों का बेतहाशा दोहन कर रहा है। वह नीलम और झेलम जैसी नदियों पर बड़े बांध और पनबिजली परियोजनाओं का निर्माण कर रहा है। लोगों का कहना है कि जल संकट से जूझ रहे गुलाम कश्मीर में नीलम नदी पर बन रही एक परियोजना से पानी की समस्या और गंभीर हो सकती है। क्षेत्र में समृद्धि लाने की आड़ में शुरू की गई इन परियोजनाओं के चलते बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »