28 Mar 2024, 15:51:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चिराग पासवान की बीजेपी को दी नसीहत- सहयोगियों की चिंता दूर...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 19 2018 2:27PM | Updated Date: Dec 19 2018 2:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सब कुछ सामान्य नहीं चल रहा है। लोकजनशक्ति पार्टी संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार में लोकसभा की सीटों के बंटवारे के मुद्दे पर कहा है कि भाजपा को अपने सहयोगियों की चिंता को दूर करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं और भाजपा तथा जनता दल युनाइटेड ने इस बात की घोषणा की है कि वह दोनों बराबर संख्या की सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।
 
ऐसे में गठबंधन में शामिल लोकजनशक्ति पार्टी संशय में है कि उसे कितनी सीटें मिलेंगी। हाल ही में रालोसपा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने राजग पर सहयोगी दलों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए गठबंधन छोड़ने की घोषणा की थी और केंद्रीय राज्य मंत्री पद से भी त्यागपत्र दे दिया था। अब उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा है कि जो मेरे साथ हुआ वैसा ही पासवान के साथ भी होगा क्योंकि राजग में जदयू और भाजपा छोटे दलों को भाव नहीं दे रहे हैं। बिहार में इससे पहले जीतन राम मांझी भी राजग से अलग होकर राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन के पाले में जा चुके हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »