28 Mar 2024, 16:33:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

आतंकियों के हमले में 18 सीरियाई सैनिकों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2018 5:25PM | Updated Date: Nov 18 2018 5:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। सीरिया के लातकिया प्रांत में आंतकवादियों ने सीरियाई सेना पर बमवर्षा करके 18 सैनिकों को मार गिराया और एक को घायल कर दिया।  सीरिया में रूस समन्वय केंद्र ने रविवार को यह जानकारी दी। केंद्र के प्रमुख लेफ्टिनेंट व्लादिमीर स्वचेंको के अनुसार इदलिब युद्ध तीव्रता में कमी वाले जोन में अवैध सैन्य संघर्ष विराम का उल्लंघन भी जारी है।
 
स्वचेंको ने कहा, "लातकिया प्रांत के शफसारा में गोलाबारी से सीरियाई सेना के 18 सैनिक मारे गये हैं। अलेपो प्रांत के ताल अलुश में गोलाबारी से एक सैनिक घायल हुआ है।" उन्होंने कहा कि रूस ने मानवीय मदद पहुंचाते हुए देर-एज-जोर प्रांत के सलहियाद में 450 फूड सेट का वितरण किया है। करिम-हन जिले में कई टन ब्रेड पहुंचाई गयी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »