18 Apr 2024, 23:26:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कराची में बायलर फटने से छह मजदूरों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2018 3:30PM | Updated Date: Nov 15 2018 3:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कराची। कराची की एक फैक्ट्री का बायलर फटने से घायल हुए छह मजदूरों की मृत्यु हो गई है। सिविल अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि घायल मजदूरों की मौत बुधवार शाम को हो गई। कराची के लांधी के मंजिल पंप क्षेत्र में स्थित एक प्राइवेट फैक्ट्री का बायलर फटने से सात मजदूर गंभीर रुप से घायल हुए थे जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 
अधिकारियों ने बताया कि घायल सात में से छह मजदूरों की बुधवार शाम को मृत्यु हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मालिर इरफान बहादुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच के अनुसार बायलर के एक फरनेंस में गैस का दबाव अधिक हो जाने की वजह से इसमें जोरदार विस्फोट हुआ। मृतकों के नाम आमिर, सलीम, शादमन, इमरान, खालिद और इनायत हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »