20 Apr 2024, 07:14:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सीसीटीवी फुटेज में दिखा उमर खालिद पर हमला करने वाला आरोपी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2018 2:58PM | Updated Date: Aug 14 2018 2:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कांस्टीट्यूशन क्लब के समीप जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व नेता उमर खालिद पर सोमवार को हमला करने वाले आरोपी का सीसीटीवी फुटेज जारी हो गया है। इस फुटेज में आरोपी शख्स विट्ठलभाई पटेल रोड़ पर लगे कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस इस सीसीटीवी के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।
 
उमर के मुताबिक, एक शख्स ने उन पर गोली चलाई, लेकिन गोली उन्हें नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गए। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों ने उमर के आरोपों को नकार दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुरुआत में उमर और आरोपित युवक काफी देर तक बात कर रहे थे। अचानक उनमें धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस बीच उमर के समर्थकों के आने पर युवक भागा और उसने हवा में एक गोली चलाई। दूसरी गोली चलाते समय गोली पिस्टल में फंस गई। इस पर वह पिस्टल छोड़कर फरार हो गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »