19 Apr 2024, 10:01:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान संतों की धरती: पीएम अब्बासी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2018 4:22PM | Updated Date: Feb 24 2018 4:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी ने कहा है कि पाकिस्तान आतंकवादियों का नहीं, संतों का देश है। 
दुनिया न्यूज की शनिवार को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार अब्बासी शुक्रवार को लाहौर साहित्यिक उत्सव के सिलसिले में गवर्नर हाउस में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।  प्रधानमंत्री ने कहा, पश्चिमी मीडिया ने पाकिस्तान को बदनाम कर रखा है जबकि यहां की सांस्कृतिक धरोहर और संतों की शिक्षा देश की सच्ची सूरत है। अब्बासी ने कहा कि लाहौर  साहित्यिक उत्सव से समाज में सहिष्णुता बढ़ेगी और विभिन्न देशों से आने वाले शिष्टमंडल हमारे यहां से प्रेम का संदेश ले जायेंगे। इस मौके पर नामी गिरामी लेखक,विचारक और  विशिष्ट जन मौजूद थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »