20 Apr 2024, 07:48:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इराक में सैकड़ों सैनिकों की हत्या के दोषी 36 लड़ाकों को दी फांसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2016 7:32PM | Updated Date: Aug 21 2016 7:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इराक। इराक ने रविवार को जिहादियों द्वारा 2014 में किए गए नरसंहार में दोषी ठहराए गए 36 लोगों को फांसी दे दी। इन सबको 'स्पेईचर' नरसंहार में शामिल होने का दोषी पाया गया था।

इसका नाम तिकरित के नजदीक स्थित अड्डे के नाम पर रखा गया है। वहां 1700 रंगरूटों का नरसंहार किए जाने से पहले उनका अपहरण कर लिया गया था। इस नरसंहार की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह ने ली थी।
 
ढिकार प्रांत में गवर्नर कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा, 'स्पेईचर नरसंहार के लिए 36 दोषियों को रविवार सुबह नसीरिया कारागार में फांसी दी गई।' नसीरिया ढिकार प्रांत की राजधानी है। 

सलाउद्दीन प्रांत सजा पर नाराज
सलाउद्दीन प्रांत जिसकी तिकरित राजधानी है ने फैसले फांसी की सजा पर नाराजगी जताई है। प्रांतीय परिषद के प्रमुख अहमद-अल-करीम ने कहा कि मौत की सजा पाए कई लोग नरंसहार के स्थान पर मौजूद नहीं थे। उनसे पुलिस ने जबरन कबूलनामे पर हस्ताक्षर कराएं। करीम ने कहा कि दोषियों को मौत की सजा का हम समर्थन करते हैं, लेकिन यातना देकर गुनाह कबूल करवाने के आरोपों की जांच की जानी चाहिए।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »