29 Mar 2024, 18:22:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

स्वयंसेवक संघ और अमित शाह के एजेंट हैं मोहम्मद आरिफ- नेता रमेश चेन्निथला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 30 2020 12:15AM | Updated Date: Jan 30 2020 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तिरुवंतनमपुरम। केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला ने बुधवार को राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह केंद्रीय गृह मंत्री और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एजेंट के तौर पर काम रहे हैं। विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए चेन्निथला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार मुख्यमंत्री पिनरई विजयन पर राज्यपाल के साथ समझौता करने का दवाब डाल रही है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री ने स्वयं सर्वसम्मति से विधानसभा में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया तो अब वह कैसे राज्यपाल का समर्थन कर सकते हैं। उन्होंने खान पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री के बीच में मध्यस्थता करने का काम कर रहे है और राज्यपाल के खिलाफ उनकी चुप्पी संदेह पैदा करती है। इससे पहले विधानसभा में विपक्षी पार्टी कांग्रेस और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के सदस्यों ने सुबह खान का रास्ता रोक उन्हें अभिभाषण देने से रोकने का प्रयास भी किया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »