19 Apr 2024, 13:56:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सीएम नीतीश ने प्रशांत किशोर और पवन वर्मा को JDU से किया बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2020 5:09PM | Updated Date: Jan 29 2020 5:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ लगातार बयान दे रहे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पवन वर्मा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर को आज जदयू से निष्कासित कर दिया गया। जदयू के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव के. सी. त्यागी ने यहां बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ लगातार बयान दे रहे राष्ट्रीय महासचिव एवं भारतीय विदेश सेवा के अवकाश प्राप्त अधिकारी पवन वर्मा तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे संबंधित पत्र भी जारी कर दिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »